I want sahitya sagar sandeh chapter full explanations

I want sahitya sagar sandeh chapter full explanations

संदेह राम निहाल एक पढ़ा- लिखा युवक है जो नौकरी कि तलाश में श्यामा के घर किरायेदार के रूप में रहता है। श्यामा एक विधवा स्त्री है। रामनिहाल को श्यामा से एकतरफा प्रेम हो जाता है। जबकि श्यामा रामनिहाल को केवल अपना हितैषी समझती है। इसी दौरान रामनिहाल के साथ काम करने वाले उसके परिचित बृजमोहन के घर मनोरमा और उसके पति का आगमन होता है। रामनिहाल मेहमानों को बनारस के घाट घूमाने ले जाता है। भ्रमण के दौरान रामनिहाल को मनोरमा और उसके पति मोहन के विषय में पता चलता है। रामनिहाल को मनोरमा के प्रति सहानुभूति हो जाती है। उनके जाने के बाद भी मनोरमा पत्र व्यवहार द्वारा रामनिहाल को सहायता हेतु बुलवाती है। इस समय तक रामनिहाल को यह भ्रम हो जाता है कि शायद मनोरमा उससे प्रेम करती है और उसका यह भ्रम श्यामा तोड़ती है कि मनोरमा केवल उससे सहायता चाहती है और रामनिहाल जाकर उसकी सहायता कर पुन: घर लौट आए।